फतेहपुर/नि.सं.
मलवां थाना क्षेत्र के मीरमऊ पैगंबरपुर गांव में जिला अधिकारी संजीव सिंह के आदेश पर उपजिलाधिकारी बिन्दकी आशीष कुमार सिंह व तहसीलदार गणेश सिंह नायब तहसीलदार सिद्धांत के नेतृत्व में राजस्व टीम ने आकर पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष मलवां शेरर सिंह राजपूत के साथ गैंगस्टर अपराधी के ऊपर कार्रवाई करते हुए लगभग 15 लाख रुपए कीमत का माकान व 25 लाख रुपए कीमत का ईंट भट्ठा व 7 लाख कीमत की कार सहित लगभग 47 लाख रुपए कीमत की अचल संपत्ति पर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। मीरमऊ पैगंबरपुर निवासी अमरजीत सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में लगभग 25 मुकदमे पंजीकृत हैं। 2016 में दर्ज मुकदमा थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर के क्रम में जिला अधिकारी संजीव सिंह ने धारा 14 (1) अंतर्गत गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया वहीं अमरजीत सिंह का आपराधिक इतिहास पारिवारिक है। इनके दो अन्य भाई मनमोहन सिंह उर्फ राकेश सिंह व अमरजीत सिंह भी मलवां थाने में टॉपटेन अपराधियों में शामिल हैं। अमरजीत सिंह के ऊपर गिरोह बंद अपराधी व गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ आर्थिक व भौतिक लाभ हेतु गिरोह बनाकर केमिकल युक्त जहरीली शराब तैयार करना व बिक्री कर अवैध तरीके से धन अर्जित करना है।अभियुक्त अमरजीत सिंह पुत्र सूरजपाल के चल अचल संपत्ति का विवरण ग्राम मीरमऊ में पक्का माकान लगभग लगभग 15 बिस्वा में जिसकी प्रशासन ने अनुमानित कीमत 15 लाख आंकी है। वहीं बैंक आफ बडौदा शाखा में 11889 वहीं पत्नी प्रियंका सिंह के नाम ग्राम हाजीपुर गंगा परगना फतेहपुर तहसील फतेहपुर सदर में खसरा संख्या 1117 खाता संख्या 01218 क्षेत्रफल 1.3000 हेक्टेयर में भट्ठा संचालित है वहीं वाहन कार टाटा जेस्ट जिसकी कीमत प्रशासन ने लगभग 7 लाख आंकी है को सीज कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
Related Stories
December 6, 2023