रायबरेली/संवाद सूत्र
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट की 80 वीं इकाई का गठन केलौली मार्केट में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. चौहान का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। श्री सिंह ने अटौरा चौकी क्षेत्र के केलौली मार्केट में एक कार्यक्रम के दौरान केलौली बाजार अध्यक्ष पद की कमान संदीप बाजपेई व प्रवीन कुमार त्रिवेदी को सर्वसम्मति से महामंत्री की कमान सौंपी। अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों में जिला सचिव राजेन्द्र प्रताप सिंह सहित जिला कोर कमेटी सदस्य अमित कुमार तिवारी, विधिक सलाहकार, सुरेन्द्र तिवारी, रिज कुमार तिवारी को पद भार सौंपा वहीं 5 बड़े बुजुर्ग सम्मानित संरक्षक रामकुमार यादव, कमलाकांत सिंह, विन्धा मौर्या, डा० चक्रमणि त्रिवेदी, भारत लाल को प्रदेश महामंत्री सरदार अवतार सिंह मोंगा ने नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपा वहीं जिलाध्यक्ष शिवनारायण मिश्रा ने पदाधिकारी किलौली सभी व्यापारियों को शपथ ग्रहण करवाई। साथ ही अवधेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, शैलेश गुप्ता, पवन मौर्य, लक्ष्मी सेठ, खुशीराम मौर्य, बुद्धू गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, शारदा यादव, विजय चौधरी सहित 21 लोगों को सचिव का पदभार सहित 52 व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर संजीत सोनी, सुरेन्द्र चौधरी, संतोष शुक्ला, गोलू गुप्ता, अशोक गुप्ता, शीतला प्रसाद मौर्या, बबलू सोनी, पिंटू मौर्य, लाल मोहम्मद, राजेश कुमार, राम सुमेर मौजूद रहे।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023