फतेहपुर/नि.सं.
किशनपुर घाट से दांदो (बांदा) को चलने वाली सरकारी नाव के नाविक ने बुधवार को 35 लोगों की जान खतरे में डाल दी। नाविक ने बाढ़ चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह और लेखपाल प्रदीप कुमार के सामने 20 की जगह 35 यात्रियों और आठ की जगह 16 बाइकों को नाव पर लाद लिया। ओवरलोड नाव यमुना की बीच धारा में पहुंचते ही तेज बहाव में बहकने लगी। नाव भटक कर चार किमी दूर तक निकल गई। कई बार नाव पलटने से बची। नाव में बैठे लोग चीखने लगे। एकडला घाट के पास नाविक ने किसी तरह नाव को संभाला और दांदो घाट (बांदा) लेकर पहुंचा। इधर, नाव को डगमगाते देख चौकी इंचार्ज और लेखपाल चीखने के अलावा कुछ नहीं कर सके।मामला ऊपर तक पहुंचा तो प्रशासन ने नाव संचालन पर रोक लगा दी है। लेखपाल ने जिला प्रशासन को यमुना में नाव की जगह स्टीमर के संचालन की रिपोर्ट भेजी है। किशनपुर घाट से दांदो घाट के लिए चार सरकारी नावें संचालित होती हैं।
Related Stories
December 6, 2023