Uncategorized गंगा और यमुना नदी फानन पर aapkikhabre August 9, 2020 1 min read Spread the love प्रयागराज/नि.सं.प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर मे बढ़ोतरी जारी है। अगर इसी स्पीड में दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ता रहा तो इससे कछारी इलाकों की आबादी में बाढ़ का खतरा उत्पन्न होने की संभावना है। हालांकि जिला प्रशासन हर पल नदियों के जलस्तर को लेकर नजर रखे हुए है। वहीं कछारी इलाकों में रहने वाले लोग भावी बाढ़ की आशंका से परेशान हैं। हालांकि एनडीआरएफ सक्रिय है। पिछले वर्ष इन इलाकों में बाढ़ का पानी परेशानी का सबब बन गया था।कई जगह से गंगा व यमुना में छाेड़ा जा रहा है पानीगंगा-यमुना का जलस्तर 24 घंटे में 13 सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.60 मीटर हो गया है, जबकि खतरे का निशान 84.73 मीटर है। हरिद्वार, नरौरा व कानपुर से लगातार पानी छोड़े जाने से यह स्थिति बनी है। किले के पास बने टीले तक पानी पहुंच गया, जिससे जल पुलिस की चौकी जलमग्न हो गई। उधर, एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों से सतर्क रहने को कहा है।एनडीआरएफ की टीम ने कई इलाकों का निरीक्षण कियाशुक्रवार को छतनाग में 74.42, नैनी 74.93 और फाफामऊ में 78.47 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया था। शनिवार को इसमें और बढ़ोतरी हुई। 24 घंटे में 13 सेमी की रफ्तार से बढ़े पानी के चलते छतनाग में 74.57, नैनी 75.06 और फाफामऊ में 78.60 मीटर जलस्तर पहुंच गया। हालांकि, अभी खतरे के निशान से यह काफी नीचे है लेकिन कछारी इलाकों की तरफ पानी तेजी से बढऩे लगा है। नदियों में जलस्तर बढऩे से सभी प्रमुख स्नानघाट जद में आ चुके हैं। एनडीआरएफ की टीम ने बघाड़ा, सलोरी, राजापुर समेत कई अन्य इलाकों का निरीक्षण किया। ये सभी इलाके पिछले वर्ष बाढ़ की चपेट में आए थे। Continue Reading Previous: कानून मंत्री ब्रजेश पाठक कोरोना संक्रमितNext: वाहन खड़ा करने के विवाद में प्रधान को मारी गोली Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Related Stories तालाब में फंसें नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजेन, तालाब में रेंगते हुए आए नजर 1 min read Uncategorized तालाब में फंसें नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजेन, तालाब में रेंगते हुए आए नजर February 10, 2024 घर में मिले 5 कंकाल, मरने वाले सभी एक ही परिवार के, 2019 में दिखे थे आखिरी बार 1 min read Uncategorized घर में मिले 5 कंकाल, मरने वाले सभी एक ही परिवार के, 2019 में दिखे थे आखिरी बार December 30, 2023 तिब्बत प्रशासन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 1 min read Uncategorized तिब्बत प्रशासन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर December 6, 2023