Uncategorized वाहन खड़ा करने के विवाद में प्रधान को मारी गोली aapkikhabre August 9, 2020 1 min read Spread the love फतेहपुर/नि.सं.खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट ग्राम प्रधान मसर्रत को जरा सी बात पर दबंगों ने गोली मार दी। इतना ही नही पुलिस जबतक घटनास्थल पर पहुंचती कि आरोपी मौके से फरार हो चुका था। सूचना के बाद वारदात स्थल पर पहुंची खखरेरू पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर खखरेरू एमके नागर के अनुसार आरोपी अभी फरार है। प्रधान मसर्रत को कहीं जाना था लेकिन रास्ते में कल्लू का वाहन खड़ा था। जब इसे हटाने के लिए मसर्रत ने कल्लू से कहा तो दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गहमागहमी से आगे बढ़ गया। इसी बीच कल्लू ने प्रधान मसर्रत पर फायर झोंक दी। गोली प्रधान के हाथ में लगी और वह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इसी बीच घायल प्रधान के भाई नुसरत ने यूपी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल प््र् को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां स्थिति गम्भीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल सदर के लिए रेफर किया गया। ग्राम प्रधान को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन करते हुए गोली निकली। हालांकि अभी भी वह अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद घायल के भाई नुसरत ने खखरेरू पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने नुसरत की तहरीर पर आरोपी कल्लू पर 307 का मुकदमा दर्ज करते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू की। इंस्पेक्टर ने बताया की मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया गया है, हालांकि आरोपी मौके से भागने पर कामयाब रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर अलग-अलग जगहों पर और उसके जानने वालों के यहां दबिश दी जा रही है। बहुत जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा जाएगा। Continue Reading Previous: गंगा और यमुना नदी फानन परNext: गंगा नहाते समय वृद्ध महिला डूबने से बची Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Related Stories तालाब में फंसें नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजेन, तालाब में रेंगते हुए आए नजर 1 min read Uncategorized तालाब में फंसें नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजेन, तालाब में रेंगते हुए आए नजर February 10, 2024 घर में मिले 5 कंकाल, मरने वाले सभी एक ही परिवार के, 2019 में दिखे थे आखिरी बार 1 min read Uncategorized घर में मिले 5 कंकाल, मरने वाले सभी एक ही परिवार के, 2019 में दिखे थे आखिरी बार December 30, 2023 तिब्बत प्रशासन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 1 min read Uncategorized तिब्बत प्रशासन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर December 6, 2023