रायबरेली/संवाद सूत्र
डाक विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 10 वर्ष से कम उम्र की बच्चियो के अभिभावकों को उनके खोले गए सुकन्या समृद्धि खातों की पासबुक व उपहार प्रदान किए गए। साथ ही, विभाग की महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित भी किया गया। जवाहर विहार स्थित डाक अधीक्षक कार्यलय कैंपस में आयोजित एक कार्यक्रम में महिला दिवस के अवसर पर डॉ. सुमेधा रस्तोगी, एफजीईआईटी की प्रोफेसर डॉ. मल्लिका त्रिपाठी, मशहूर शायरा एवं कवयित्री तारा इक़बाल तथा शालिनी कन्नौजिया, इनरव्हील क्लब को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। डाक अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना द्वारा इन तमाम विभूतियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्पेशल कैंसिलेशन का विमोचन किया गया। अधीक्षक डाकघर ने बताया कि इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य महिलाओं के द्वारा घर व बाहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने हेतु उनका सम्मान कर हौसला अफजाई करना होता है। डाक अधीक्षक ने यह भी बताया कि फरवरी माह में सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के लगभग 2000 खाते खुलवाए जा चुके हैं तथा माह मार्च में 5000 खाते खुलवाए जाने हैं जो कि महिला सशक्तीकरण की तरफ उठाया गया कदम है। इस अवसर पर डाक विभाग की अनेक महिला कर्मचारियों के साथ साथ डाक विभाग के लेखाकार अभिषेक तिवारी, कर्मचारी नेता सीबी सिंह, सुशील शुक्ला, सुमित भटनागर, पवन त्रिपाठी, मनोज शुक्ला विनय मौर्य, ज्ञानेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023