रायबरेली/संवाद सूत्र
प्रती वर्ष की तरह महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जवाबी कीर्तन की धूम रहेगी। राही ब्लॉक के गांव पूरे मतौली मजरे भांव में महाशिवरात्रि पर मेला लगेगा। इसके अलावा मेले में जवाबी कीर्तन की धूम रहेगी। गांव में यह आयोजन ओंकारेश्वर महादेव मंदिर स्थल पर होगा।शिवरात्रि को लेकर मंदिर को सजाने सँवारने का काम शुरू हो गया है।आयोजक संतदीन मिश्रा ने बताया कि हर साल महाशिवरात्रि में आसपास के श्रद्धालु मंदिर में भोलेबाबा का जलाभिषेक और दर्शन करने के लिए आते हैं मेला लगता है और सुबह दस बजे से जवाबी कीर्तन होता हैं। इस बार भी ऐसी ही तैयारियां है।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023