जोनिहा/फतेहपुर,संवाद सूत्र
वार्ड नं 24 मंडरांव से भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी श्रीमती सुमन देवी भाभी शिवप्रताप सिंह राठौर के कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश वाजपेयी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में जोनिहां मण्डल अध्य्क्ष ऋषिराज सिंह महिला मोर्चा अध्य्क्ष माया पांडेय, वार्ड प्रभारी अनुराग शुक्ला, प्रसून तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष विनोद शुक्ल, मण्डल महामंत्री ओमदेव बाजपेयी, सुनील गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्य्क्ष मधुराज विश्वकर्मा, मण्डल अध्य्क्ष कंचन सिंह, पूर्व मण्ड़ल अध्य्क्ष अर्जुन सिंह, महेन्द, मण्डल मीडिया प्रभारी रमन शुक्ला, आईटी संयोजक श्री राम शुक्ला, सेक्टर अध्य्क्ष राज कुमार सिंह, शैलेन्द्र शुक्ला तथा जोनिहां मण्डल के सभी बूथ अध्य्क्ष सहित तमाम भजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती सुमन देवी ने कहा कि अभी तक इस क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य केवल पैसे कमाने के लिए बनते थे। लेकिन अब ऐसा नही होगा अब विकास की धारा बहेगी।वही शिव प्रताप सिंह राठौर ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद पहली प्रथमिकता विकास को दी जाएगी।