प्रयागराज/संवाद सूत्र
गर्म दिन की तरफ तेजी से बढ़ रहे मौसम में बदलाव हुआ है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में जहां मई जैसे गर्मी देखने को मिली, तो वहीं मार्च के पहले सप्ताह में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। रात में पंखे और कूलर को एक बार फिर बंद किया गया। मार्च के दूसरे सप्ताह में गर्मी में बढ़ोतरी देखी जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के दूसरे सप्ताह के मध्य में बादलों की वापसी हो सकती है। बारिश की भी संभावना है। तेज होती धूप की किरणों में थोड़ी राहत देखने को मिलेगी। मार्च का दूसरा सप्ताह गर्म दिनों से भरा रहेगा।
प्रयागराज का यह रहा तापमान
शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री लुढ़ककर 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 65 और न्यूनतम 45 मापी गई। उमस भरे मौसम में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री जाने के आसार हैं।
मौसम विज्ञानी ने किया पूर्वानुमान
भूगोलविद और प्रोफेसर एआर सिद्दीकी ने बताया कि मार्च के दूसरे सप्ताह में बादल वापस आ सकते हैं। प्रतिदिन अधिकतम अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी। इस बार मार्च में हीं मई वाली गर्मी पड़ने की उम्मीद है।
बदलते मौसम में सावधान रहें
कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर प्रयागराज में बढ़ गया है। ऐसे में मौसम भी परिवर्तित हो रहा है। जनपद के लोगों को अपने स्वास्थ्य के लिए सावधान रहने की जरूरत है। तेजी से बदलते मौसम में थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। डॉक्टर भूपेश गुप्ता ने कहा कि ऐसे मौसम में खान-पान के साथ व्यायाम आदि पर जोर देना होगा।
Related Stories
January 2, 2024
December 2, 2023
November 2, 2023