चौबेपुर/वाराणसी क्राइम ब्यूरो
स्थानीय नरायनपुर गांव निवासी सोनू यादव ने अपनी भाभी से थाने में शादी कर मिशाल कायम की। थानाध्यक्ष की पहल पर देवर भौजाई ने शादी कर घर लौटे। नरायनपुर गांव निवासी मंगल यादव की शादी 2012 में सिधौना गाजीपुर में सुषमा देवी से हुई थी।उसको एक लड़की व एक लड़का था। मुम्बई में नौकरी करते समय ट्रेन से गिरने से 2017 में मौत हो गयी थी। कुछ दिनों बाद देवर भौजाई में चोरी छिपे प्रेम हो गया। परिजन इसका विरोध किये।बुधवार को सुषमा देवी थाने पहुची थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी से शिकायत की फिर थानाध्यक्ष ने दोनों पक्ष को बुलाकर समझा कर आपस मे शादी कर देने की सलाह पर दोनो पक्ष राजी हो गया। फिर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने चुनरी,मिठाई, सिंदूर व माला मंगाकर दोनो देवर भाभी की शादी कराकर टेम्पो से घर के लिए विदा कराकर भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी के द्वारा यह थाना परिसर में कराया गया, तिसरी शादी है। चौबेपुर थाना इस समय शादी में नाम पर चर्चित हो गया है। आसपास के लोगो में चर्चा है।
Related Stories
October 23, 2023