रायबरेली/संवाद सूत्र
इण्टर कॉलेज, देदौर रायबरेली में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु जागृत अभियान में ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरूबक्शगंज थानाध्यक्ष सन्तोष सिंह रहीं। थानाध्यक्ष संतोष सिंह द्वारा बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में कानूनी सुझाव व उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रकार के हेल्पलाइनों की शुरूआत की गई है, जो सराहनीय है। महिलाएं व बालिकाओं जारी हेल्पलाइनों के माध्यम से अपनी शिकायत बता सकती हैं। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामिनी तिवारी ने पधारे हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी सुनील कुमार द्विवेदी, नवनीत प्रकाश, अनिल कुमार यादव, श्रीमती अंजली गौतम, शैवेन्द्र कुमार भूषण, विजय शंकर, रतन सिंह, श्रवण चौधरी, अतिथि कुमार, रामकरन, प्रसून पाण्डेय एवं बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल तिवारी ने किया।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023