रायबरेली/विनोद यादव
छतोह विकास खंड छतोह के अंतर्गत संकुल परैय्या नमक सार मेंआज दिनांक 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह एवं शिक्षक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय संघ के बैनर तले संकुलपरैय्या नमकसार के समस्त शिक्षकों द्वारा किया गया। विकासखंड छतोंह में शिवकुमार मिश्र प्रधानाध्यापक पूर्व मध्यमिकविद्यालय परैय्यानमक सार एवं अब्दुल लतीफ प्रधानाध्यापक पूर्व मध्यमिक विद्यालय बरखुरदारपुर आज सेवानिवृत्त हुए हैं। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी छतोह हौसला प्रसाद ने की तथा अध्यक्षता कामतानाथ सिंह पूर्व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ छतोहने किया इन्हीं द्वय शिक्षकों के साथ विगत वर्ष सेवानिवृत्त शिक्षिका मंजू देवी मिश्रा, शिक्षक शकील अहमद सहित सभी को माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्र गीता एवं कुरान की पुस्तक दी गई अपने उद्बोधन में हौसला प्रसाद जी ने कहा कि श्री मिश्र जी बहुत ही ईमानदार एवं मृदुभाषी शिक्षक रहे हैं। जो इसी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करके इसी विद्यालय में 32 वर्ष की सेवाएं दी हैं। आप सभी इन के पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा लें अध्यक्षता कर कर रहे कामतानाथ सिंह ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया समारोह में गिरजेश सिंह संयोजक पूर्व माध्यमिक विद्यालय छतोह उमेश श्रीवास्तव मंत्री, अनिल शुक्ला, अरविंद मिश्रा, आदित्य नारायण पांडेय अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ छतोह, बृजेश बहादुर सिंह उर्फी फौजी, राम सुमेर फौजी दिनेश चंद पांडेय, रवि सिंह, मुकेश सिंह, रमेश सिंह अनंतराम, शिव कुमार निर्मल सहित विकासखंड छतोंह के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023