सलोन/रायबरेली,संवाद सूत्र
नगर पंचायत सलोन के 3 तालाबों के सुंदरीकरण के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रथम किस्त जारी हो गई, जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्रीय नागरिकों एवं सभासदों में हर्ष की लहर दौड़ गई, तहसील मुख्यालय की नगर पंचायत सलोन के वार्ड नंबर 1 पैगंबरपुर पश्चिमी स्थित मरगा तालाब वार्ड नंबर 4 गोरई स्थित गोरई तालाब वार्ड नंबर 8 विकास नगर स्थित खवान तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिस पर शासन ने अपनी मोहर लगा दी एवं तीन तालाबके लिए 30 30 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं जिसके प्रथम किस्त 14-14 लाख रुपए जारी भी कर दिए गए, उत्तर प्रदेश शासन के उप सचिव कल्याण बनर्जी द्वारा जारी पत्र संख्या 350/2020/4071/नौ-2021-08 बजट 2021tc में यह जानकारी दी।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023