फतेहपुर/संवाददाता,/
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मोदी सरकार के 9 साल महा संपर्क अभियान के तहत पूरे जनपद के कोने-कोने तक निकाली जा रही बाइक यात्रा का आज बावनी इमली से शुभारंभ जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल ने किया। बाइक यात्रा जहानाबाद विधानसभा के खजुहा, देवमई, जहानाबाद एवम् अमौली मंडल में निकली गई। वही नुक्कड़ सभाओं में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/जिला प्रवासी शिवेंद्र सिंह एवम् जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा जगह जगह संबोधन भी करते रहें। बावन इमली से यात्रा प्रारंभ हो कर खजुहा, बकेवर, चौडगरा, औंग, देवमई, सकूरबाद, जहानाबाद होते हुए, अमौली नगर भ्रमण कर रात्रि विश्राम किया गया। प्रत्येक मंडल में मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में पचास मोटरसाइकल से अधिक संख्या में युवाओं ने भ्रमण किया। शिवेंद्र सिंह ने नुक्कड़ सभाओं में कहा की जिस प्रकार मंडलवासियों/जनपदवासियों ने 2014 में मोदी जी, 2017 में योगी जी, पुनः 2019 में मोदी जी, 2022 में पुनः योगी जी को आशीर्वाद दिया वैसे ही 2024 में भी पूर्ण विकास, राष्ट्रवाद, संस्कृति को वोट करें जिससे विश्व विख्यात भारत परम वैभव की सीधी में एक कदम और अग्रसर हो सके। इस अवसर पर इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक गौरव अग्रहरी, जिला महामंत्री प्रसून तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, अनुराग सिंह, अनुराग सोनी, अभिनव सिंह, अर्पित सिंह, चंद्रशेखर निषाद, संदीप साहू, अनुराग तिवारी, आशीष, मनीष गुप्ता, ऋषभ शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।