फतेहपुर/संवाददाता,/
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में और उनके सफल कार्यकाल में 12वां चुनाव भी जीत लिया। हम आपको बता दें की जिला सहकारी संघ के चुनाव में भाजपा ने पहली बार खाता खोला है और बड़ी जीत दर्ज किया है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया की जिला सहकारी संघ के चुनाव में भी बड़ी सफलता मिली है। इसमें अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता सहित सहकारिता से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है कि भाजपा ने इस चुनाव में भी फतह दर्ज किया। जिला सहकारी संघ स्थित कार्यालय में निर्विरोध अध्यक्ष पद पर शीतला पांडेय तथा उपाध्यक्ष पद पर रामबाबू गुप्ता की ताजपोशी की गई। नउवाबाग स्थित कार्यालय में सुबह से ही गहमागहमी शुरू हो गई थी। वही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शीतला पांडेय ने अध्यक्ष पद पर निर्विरोध कब्जा जमाया तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर रामबाबू गुप्ता की ताजपोशी की गई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता के नेतृत्व में विजयी प्रत्याशियों का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र सचान, सुशील सिंह चंदेल, प्रकाश गुप्ता,कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन पद के भाजपा के प्रत्याशी प्रभु दत्त दीक्षित, पंकज त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।