फतेहपुर/संवाददाता,
मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम ट्रस्ट के फाउंडर चेयरमैन प्रमोद कुमार पांडेय ने जनपद के चंदियाना निवासी आदित्य कुमार गुप्ता को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उन्होने श्री गुप्ता से अपने अधीन प्रदेश जोन मंडल एवं जिला तहसील लेविल तक कमेटी का विस्तार कर सदस्यता अभियान के जरिए आम जनमानस को संगठन से जोड़कर मजबूती देने का आह्वान किया। गुरुवार को बस स्टॉप स्थित आदित्य कुमार गुप्ता के कार्यालय में फॉउंडर चेयरमैन प्रमोद कुमार पांडेय ने मनोनयन पत्र सौंपते हुए आदित्य कुमार गुप्ता को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। आदित्य कुमार गुप्ता काफी समय से मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम ट्रस्ट से जुड़े रहकर संगठन के विभिन्न पदों का दायित्व संभाल चुके हैं। आदित्य कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होते ही संगठन के सदस्यों ने नव मनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया। फॉउंडर चेयरमैन ने कहा कि संगठन द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार मुक्त भारत के बेहतर जिंदगी अभियान को सफल बनाने हेतु देश, प्रदेश, जोन, मंडल, जिला, तहसील, ब्लाक, ग्राम स्तर पर हो रहे लोगों के मानवाधिकार हनन एवं उपभोक्ताओं के साथ हो रही धोखाधड़ी को रोकने व उचित न्याय दिलाने के लिये लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराएं। साथ ही संगठन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़कर पूरे प्रदेश व देश में फोरम को मज़बूत करने का आह्वान किया। नवमनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदित्य कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस आशा एवं विश्वास से उन्हें संगठन ने जो ज़िम्मेदारी दी है वह उस पर खरा उतरते हुए संगठन के साथियों एवं उपभोक्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने व अधिक से अधिक लोगो को संगठन से जोड़कर मजबूती देने का काम करेंगे। इस अवसर पर राघव शर्मा, धर्मराज, सानू, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद तौफीक सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।