अमौली/फतेहपुर,संवाद सूत्र
अमौली कस्बे के मौसमी गेस्ट हाऊस में अमौली शिक्षक परिवार के द्वारा सेवा संम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह ने विगत दो वर्षों में विभिन्न विभागों में अच्छा कार्य करने वाले दर्जन भर अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलचन्द सैनी ने संचालन उमेश त्रिवेदी ने किया। अमौली के बेसिक शिक्षकों के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सेवा सम्मान समारोह में गत 2 वर्षों में कोरोना की विभीषिका के बीच अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह को विशिष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान तब प्रदान किया गया। जबकि उनका तबादला सीतापुर हो चुका है। रेनू वर्मा,सुशील उत्तम ,विद्यासागर,अशोक,समेत 13 लोगों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह है बेहतरीन मुहिम है। जिससे कर्मचारियों और अफसरों का मनोबल बढ़ता है और वह अच्छा कार्य करने के लिए तत्पर होते हैं आयोजक मंडल के उमेश त्रिवेदी ने विशिष्ट सेवा सम्मान प्राप्त करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह के विगत 6 वर्षों के कार्यकाल को शिक्षकों के हित में अविस्मरणीय बताया और कहा ऐसे कार्यक्रमों से समाज को नई दिशा मिलती है। इसलिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्य पांडेय, नागेश प्रताप सिंह, शैलेंद्र सचान,प्रदीप शुक्ला,ए.आर.पी.अरविंद यादव,आरती,आशीष त्रिवेदी, अमरपाल सिंह गौतम,श्रीकांत वर्मा ,आशीष उत्तम,आशीष सचान,अतुल त्रिवेदी, शिक्षक संघ के योगेंद्र सिंह गोली,दयाराम गौतम,कमल किशोर, इमरान खान,मोहम्मद राशिद,और मोहम्मद हसन समेत विकासखंड के समस्त शिक्षक,शिक्षिकाऐं उपस्थित रहीं।