फतेहपुर/संवाददाता-मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित मौर्य व लोहिया वाहिनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंशू यादव के स्वागत समारोह में सपाई उत्साह से भरे दिखाई दिए। जिला कार्यालय में हुए स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि युवा जोश के दम पर समाजवादी पार्टी आगे बढ़ेगी। संचालन जिला महासचिव रामगुलाम कुशवाहा ने किया। पूर्व सांसद डा. अशोक पटेल, अरुणेश पांडेय, रहीम राइन कादरी, अशोक मौर्य, फूल सिंह मौर्य, मो. आजम खान, बल्लू पटेल, धर्मेन्द्र सिंह यादव, प्रेमचंद्र, प्रकाश सिंह, राजेंद्र निषाद, रामफल यादव, राजेंद्र मौर्य, अंकित पटेल रहे।