उन्नाव संवाददाता
भगवंतनगर विधानसभा सीट से भाजपा कांग्रेस प्रत्याशी जंग बहादुर सिंह के प्रचार अभियान का शुक्रवार को पहला पड़ाव बना अचलगंज बाजार। यहां व्यापारियों से बात और अपने अब तक के सेवा काल का हवाला देते हुए कहा इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना है। यहां से निकल कर पाटन बस स्टाप पहुंचे। जहां मौजूद महिलाओं से कहा कि बहनजी कांग्रेस को अपना वोट देकर प्रियंका वाड्रा के हाथों को मजबूत करें। यही पार्टी है जो महिलाओं की रक्षा कर सकती हैं। बात चल ही रही थी कि तभी कुछ लोग बेसहारा मवेशियों की समस्या करने के लिए खड़े हो गए। इस पर उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार बनने पर इससे पूरी तरह निजात मिल जाएगी। यहीं पर उन्होंने नन्हकऊ सिंह से मुलाकात करके समर्थन मांगा।
कांग्रेस प्रत्याशी जंग बहादुर सिंह ने शुरुआत सुबह करीब 10 बजे हड़हा स्थित कार्यालय में समर्थकों के साथ बैठक करके की। कुछ प्रचार टोलियों को क्षेत्रवार निर्देशन देकर भ्रमण के लिए भेजा और खुद छह साथियों के साथ प्रचार के लिए निकल पड़े। पसियाना मोहल्ले में एक स्थान पर काफी संख्या में मौजूद लोगों से कहा कि दादा कांग्रेस ने मुझे प्रत्याशी बनाया हैं। मैंने 40-45 साल जात, पात, धर्म से ऊपर उठकर बिना किसी भेदभाव से कार्य कराए हैं। आप लोग मुझे अपना मत प्रदान करें। इसके बाद उन्होंने बहुराजमऊ में जनसंपर्क किया।
क्यों चुनें आपको
1- सोशल वर्क करता हूं। जनता के कार्य में पूरा साथ देकर न्याय दिलाऊंगा।
2- सेवा करूंगा अन्याय,भ्रष्टाचार के खिलाफ लडूंगा।
3- किसानों की सबसे बड़ी समस्या बेसहारा मवेशी हैं, इसका निदान कराने के लिए संघर्ष करूंगा।
4- क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक कराने का प्रयास करूंगा।
5- खनन, बालू, गुंडा माफिया पर नकेल कसने का काम करूंगा। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी।
Related Stories
January 10, 2024