फतेहपुर/संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशू दत्त द्विवेदी ने 20 जिलाध्यक्षों की सूची गुरुवार को घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में नियुक्त जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा पर विश्वास जताते हुए दोबारा कमान सौंपी है। सूची आते ही जिलाध्यक्ष समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष से नजदीकियां झलकाते हुए खुशी का इजहार किया है। मुख्य संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, बिन्दकी विधायक करण सिंह पटेल, पंकज त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, कुलदीप भदौरिया, मनोज मिश्रा आदि ने प्रदेश नेतृत्व के निर्णय की सराहना करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष को बधाई दी है। नव मनोनीत भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहाकि बीते कार्यकाल में जो काम किए हैं उससे बेहतर दायित्व निर्वहन किया जाएगा।