प्रयागराज/संवाददाता
कांग्रेसियों ने महंगाई के मुद्दे पर प्रदेश और केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए गले में सब्जियों की माला पहनकर प्रदर्शन किया। साथ ही रसोई गैस के खाली सिलिंडर लेकर मार्च निकाला।
महंगाई से बिगड़ गया है परिवार का बजट
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने 14 से 24 नवंबर तक प्रदेशव्यापी प्रतिज्ञा पदयात्रा करने का आह्वान किया था। बुधवार को बहुगुणा मार्केट चौराहा स्थित इंदिरा प्रतिमा पर जुटे कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा रसोई गैस सिलिंडर के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी से लोगों के घरों का बजट बिगड़ गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा नेवादा, राजापुर, न्याय मार्ग होते हुए एजी आफिस चौराहे से प्रधान डाकघर पर नुक्कड़ सभा के बाद समाप्त हुई। गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने आरोप लगाया कि मंडियों से बिचौलिए किसानों से सब्जियां और टमाटर कौड़ियों के भाव में खरीदकर बाजारों में महंगे दाम पर बेच रहे हैं। इस दौरान उज्ज्वल शुक्ला, नफीस अनवर, अशोक सिंह, गौरव पाण्डेय, सुशील कुमार, सुरेंद्र शुक्ला, रंजन प्रजापति, कमल भाटिया आदि लोग मौजूद रहे। वहीं नवाबगंज में आशीष पांडेय के नेतृत्व में कल्पना पांडेय, विनोद तिवारी आदि ने पदयात्रा निकाली।
Related Stories
January 2, 2024
December 2, 2023
November 2, 2023