उन्नाव,संवाददाता,/
बारा सगवर क्षेत्र के गांव लालमन खेड़ा में रविवार अपराह्न करीब चार बजे घर में रखे फर्राटा पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आकर दो भाई व दो बहन की मौत हो गई। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। घटना के समय मृतकों के माता पिता खेत पर काम करने के लिए गए थे। घर लौटने पर उन्हें चारों बच्चे मृत मिले।
लालमन खेड़ा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पासी पत्नी के साथ खेत पर काम करने के लिए गए थे। घर पर उनके चारों बच्चे थे। जहां बड़ा पुत्र नौ वर्षीय मयंक फर्राटा पंखा चलाकर कुछ काम कर रहा था। तभी पंखे में अचानक करंट उतर आया, जिससे वह उसकी चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए दौड़ा छह वर्षीय भाई हिमांक, बहन आठ वर्षीय हिमांशी और चार वर्षीय मानसी भी करंट की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी पड़ोस की किसी महिला को होने पर उसने वीरेंद्र को खेत पर सूचना दी। जब तक दोनों घर पहुंचते तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। जिस पर वहां कोहराम मच गया। चारों बच्चों को गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार, तीन, दो में पढ़ते थे।
Related Stories
January 10, 2024