वाराणसी/संवाददाता
भेलूपुर थाना क्षेत्र तुलसीघाट गंगा में स्नान के लिए उतरे आयुष त्रिपाठी 18 वर्षीय की गंगा में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आयुष के साथ उसकी मौसी का बेटा (सुधांशु मिश्रा)और सात लोग भी घटनास्थल पर मौजूद थे जो रविवार की शाम को विंध्याचल दर्शन के लिए निकले थे। जिसने आयुष को डूबते देख शोर मचा कर लोगो को बुलाने का काफी प्रयास किया,लेकिन कोई उसके पास मदत के लिए पहुंच नहीं पाया। मृतक मऊ के टिनहरी के रहने वाले रविकांत त्रिपाठी का इकलौता बेटाहै। सोमवार को विंध्याचल माता का दर्शन पूजन कर सभी मंगलवार को तुलसीघाट पहुंचे। घाट पर पहुंचे के बाद आयुष सबसे पहले कपड़ा उतार कर गंगा में कूद गया। सामने करार और गहरा पानी होने के कारण भीतर समा गया। आयुष की एक बहन पूजा और मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया। आयुष के पिता पूजा पाठ कराकर जीवकोपार्जन करते थे। आयुष 12 वीं कक्षा में पढ़ता था। घाट पर मौजूद आयुष के मौसी के बेटे सुधांशु बार बार अपने को कोश रहा था। विंध्याचल में भी सोमवार को सभी गंगा में स्नान किए थे। आयुष के कहने पर ही सभी विंध्याचल से घूमने काशी आए थे।
Related Stories
October 23, 2023