रामनगर/वाराणसी संवाददाता
सहित्यनाक स्थित गली में विगत एक महीने से टूटे चैम्बर की मरम्मत की मांग को लेकर सभासद मनोज यादव और उनके समर्थकों ने रविवार की दोपहर मौके पर ही सांकेतिक धरना दिया। सभासद का कहना था कि पिछले एक महीने से चैंबर टूटा हुआ है। मैंने इसकी लिखित जानकारी पालिकाध्यक्ष को दी। साथ मे फोटो खींच कर प्रति में लगाया गया था। उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि चार-पांच दिन में मरम्मत करवा देंगी। लेकिन एक महीने का समय बीत जाने के बावजूद मरम्मत तो दूर कोई झांकने तक नही आया। अधिशासी अधिकारी महोदय को भी जानकारी दी गई। लेकिन उनके द्वारा भी आश्वासन की ही खुराक दी गई। अंततः बाध्य हो कर स्थानीय लोगों के साथ सांकेतिक धरना देने पर मजबूर होना पड़ा। अगर जल्दी ही इस पर कोई कार्यवाही नही होती तो नगर प्रशासन का घेराव करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन में कैलाश कुशवाहा, अंशुमन दुबे, रामरतन मौर्या, मिराज भाई, शेरू भाई ,विनोद यादव, आदित्य राज वर्मा आदि शामिल थे।
Related Stories
October 23, 2023