प्रयागराज/कौशाम्बी,संवाद सूत्र
कौशाम्बी जनपद में शनिवार की रात में सड़क हादसा हो गया। कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज तिराहे पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार साला और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बहनोई की मौत हो गई, जबकि साला की हालत गंभीर बनी हुई है।
रात में दावत खाकर बाइक से दोनों लौट रहे थे
कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले निवासी 40 वर्षीय कंधई लाल पुत्र शंकर अपने साले चरवा थाना के बलीपुर टाटा निवासी के साथ कोखराज थाना के बसावनपुर गांव में शनिवार को दावत खाने गए थे। रात में करीब 10:30 बजे बाइक पर सवार होकर दोनों घर जा रहे थे। मूरतगंज तिराहे पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल जिला अस्पताल में भर्ती
हादसे के बाद जुटे लोगों की सूचना पर पहुंची मूरतगंज चौकी पुलिस पहुंची। दोनों घायलों को मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल मंझनपुर के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बहनोई कंधई लाल की मौत हो गई। जबकि कंधई लाल के साला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी होने पर परिवार वाले भी बिलखते हुए पहुंचे।
Related Stories
January 2, 2024
December 2, 2023
November 2, 2023